Saturday, April 11, 2020

बंगाल के कप्तान ईश्वरन ने 2.5 लाख रुपये डोनेट किए

कोलकाताबंगाल रणजी टीम के कप्तान ने कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान अपने गृहनगर देहरादून में फंसे प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए पुलिस बल को 2.5 लाख रुपये दान दिए। कोरोना वायरस के संक्रमण से भारत में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई है जबकि 8000 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। बंगाल क्रिकेट संघ की ओर से जारी बयान में ईश्वरन ने कहा, ‘इस कठिन समय में हमें एकजुटता के साथ दूसरों की मदद करनी होगी। हमने सीमा के पास फंसे हुस प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए देहरादून पुलिस को 2.5 लाख रुपये का दान दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने 100 से अधिक वंचित परिवारों के घर भोजन और राशन पहुंचाया है। जब जरूरत इतनी ज्यादा हो तो यह काफी नहीं है लेकिन हमें मदद करने में खुशी हुई।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3caawOD

No comments:

Post a Comment