नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां हालांकि बंद हो गई हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज परिवार के साथ इनडोर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. धवन ने हाल ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह बेटे जोरावर के साथ घर में क्रिकेट खेल रहे हैं। इस वीडियो में जोरावर अपने पिता को गेंदबाजी कर रहे हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन गेंद को साइड पर डिफेंस कर देते हैं। अगली ही गेंद वह ऑफ साइड में ड्राइव कर देते हैं। इसके बाद शिखर धवन और जूनियर धवन के बीच 'गर्मागर्मी' भी दिखाई गई है। शिखर धवन 99 के स्कोर पर होते हैं तब जूनियर धवन उन्हें 'बोल्ड' कर देते हैं। इस वीडियो में कॉमेंट्री के साथ-साथ दर्शकों का शोर भी बैकग्राउंड में डाला गया है। 34 वर्षीय धवन ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है- 'क्वॉरनटीन प्रीमियर लीग का सबसे आकर्षक लम्हा, धवन बनाम धवन।' पिछले हफ्ते धवन ने अपने बेटे के साथ एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह एक बॉलीवुड गीत पर डांस कर रहे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xJEsCS
No comments:
Post a Comment