Monday, April 20, 2020

'चौकड़ी' की तस्वीर पर दादा, क्या टाइम था!

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि उन्होंने दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के साथ शानदार दिनों के एक-एक पल का लुत्फ उठाया। विजडन इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस चौकड़ी की तस्वीर अपलोड की। इस बेहद खास तस्वीर में भारत के 4 दिग्गज खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा गया, 'एक और प्रतिष्ठित चौकड़ी का नाम बताइए, हम इंतजार करेंगे।’ पढ़ें, बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली ने इस तस्वीर पर ध्यान दिया और रिप्लाई में लिखा, 'मेरे जीवन का सबसे खास समय... इसके हर पल का आनंद लिया।' गांगुली इस 'ड्रीम टीम' के कप्तान रहे, जिसमें इन तीनों महान खिलाड़ियों के अलावा कई अन्य दिग्गज शामिल थे। इस हाई-प्रोफाइल बैटिंग लाइन-अप की गिनती केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में बेस्ट के तौर पर होती है। इन चारों ने कुल मिलाकर 2,151 इंटरनैशनल क्रिकेट मैच खेले और 1,00,000 से ज्यादा रन बनाए। भारतीय टीम के लिए इन चारों ने कुल 247 अंतरराष्ट्रीय शतक भी जमाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bjuruu

No comments:

Post a Comment