लंदन न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब डबीर्शायर का अध्यक्ष चुना गया है। राइट पिछले एक वर्ष से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हारोल्ड रोड्स की जगह लेंगे। राइट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड टीम के लिए 9,000 से ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1977 से 1988 के बीच कुल 10,638 रन बनाए, जिसमें लिस्ट-ए में 31 शतकों सहित 4,331 रन शामिल हैं और इसमें उनका उच्चतम स्कोर 190 रन रहा। राइट ने न्यूजीलैंड के लिए 14 टेस्ट और 31 वनडे मुकाबलों में टीम की कप्तानी की थी और वह घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय टीमों के भी कोच रह चुके है। वह वर्ष 2000 की शुरुआत में भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रहे थे। उनके सफल कार्यकाल टीम इंडिया साल 2003 वर्ल्ड कप की उपविजेता भी रही थी। राइट ने कहा, 'मैं डर्बीशायर क्लब के साथ दिल से जुड़ा हुआ हूं और क्लब का अध्यक्ष बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने क्लब के साथ बतौर कोच और खिलाड़ी बहुत अच्छा समय गुजारा है और मेरी यही उम्मीद रहेगी कि वर्तमान टीम मैदान पर लगातर अच्छा प्रदर्शन करती रहे।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3b1Icy0
No comments:
Post a Comment