Sunday, April 12, 2020

'टीम इंडिया में धोनी की वापसी मुश्किल, बशर्ते...'

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रविवार को कहा कि उन्हें लगता है कि खामोशी से भारतीय क्रिकेट से दूर हो गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा के साथ यू-ट्यूब चर्चा के दौरान चोपड़ा ने कहा कि धोनी ने शायद भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल लिया है। गौरतलब है कि धोनी ने पिछले साल जुलाई में 50 ओवर विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। चोपड़ा ने कहा कि लगभग हर कोई यह सोचता है कि धोनी अगर आईपीएल में अच्छा करते हैं तो भारतीय टीम मे वापसी कर सकते हैं लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से ऐसा लगता है कि मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड खिलाफ मैच भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला था। उन्होंने कहा, 'तब से लेकर अभी तक उन्होंने खुद को टीम के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। उन्हें ड्रॉप नहीं किया गया है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है कि वह अब भारत के लिए नहीं खेलेंगे।' चोपड़ा ने आगे कहा कि धोनी अब भी भारत के लिए खेल सकते हैं अगर उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली, कोच रवि शास्त्री या कप्तान विराट कोहली की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में टीम की मदद के लिए बुलावा जाए। उन्होंने कहा, 'अगर, बेशक सौरभ गांगुली, विराट कोहली या रवि शास्त्री फो उठाकर धोनी से टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की मदद करने को कहें। अगर वे कहें कि वे चाहते हैं कि धोनी वर्ल्ड कप खेले तो शायद वह वापस आ जाएं।' उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा नहीं होता है तो मेरी राय में धोनी ने अपना मन पक्का कर लिया है कि वह नहीं खेलेंगे। मुझे फेयरवेल मैच नहीं चाहिए। मैं खामोशी से आया और मैं खामोशी से चला जाऊंगा। उन्हें बड़ी विदाई नहीं चाहिए। वह इस तरह के प्लेयर नहीं हैं।' चोपड़ा ने कहा, 'उन्हें ज्यादा शोर-शराबा पसंद नहीं है। अगर टी20 वर्ल्ड कप खिसकाया जाता है तो मैं नहीं समझता कि धोनी भारतीय जस्सी में नजर आएंगे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3b2Nmd2

No comments:

Post a Comment