Sunday, April 19, 2020

पठान का इनस्विंगर- धर्म को पीछे रखें, तब किस पर चर्चा?

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने टि्वटर पर आज एक सवाल पूछा है कि अगर धर्म को पीछे रखा जाए, तो बताइए कि फिर किस टॉपिक पर चर्चा होगी। पठान ने धर्म के अलावा 9 ऐसे टॉपिक सुझाए हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। चर्चा के इन सभी विषयों को उन्होंने हैशटैग भी किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि आखिर पठान ने धर्म के मुद्दे पर यह इनस्विंगर क्यों फेंका है। अपने इस ट्वीट में इरफान ने सवाल किया, 'मान लीजिए धर्म के मुद्दे को पिछली सीट पर रखा जाए। तब चर्चा के लिए कौन सा टॉपिक सबसे ज्यादा रोचक होगा? शायद जॉब्स, ग्रोथ, स्पोर्ट्स, सिनेमा, चैरिटी, लाइफ, भारत को नंबर 1 बनाना, सम्मान या मूल्य???' पठान ने इन सभी टॉपिक्स के साथ हैश टैग भी प्रयोग किया है। इसके बाद एक दो यजूर को उन्होंने उनके जवाब पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अब अपना ध्यान रखना इरफान पठान। कुछ लोग आपको अब राष्ट्र विरोधी और कपटी घोषित कर देंगे। शायद आपको पाकिस्तान जाने का टिकट भी थमा दिया जाए। जल्दी ही वे आपके शीर्ष परफॉर्मेंस को भी भूल जाएंगे जो चिरप्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आए थे? भगवान आपका भला करे।' इस पर इरफान ने जवाब दिया, 'हाहा.. कुछ ने तो मेरे लिए वहां प्लॉट भी बुक कर दिया होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिर धर्मिक टॉपिक को वापस कैसे लाना है।' इस पर इरफान ने जवाब दिया, 'हाहाहा...'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ymtVgJ

No comments:

Post a Comment