नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। एक अंग्रेजी समाचार चैनल के मुताबिक गांगुली कोलकाता के अपने घर से इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनेंगे। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल भी इस मीटिंग का हिस्सा हो सकते हैं। गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग पर भी चर्चा कर सकते हैं जो कोरोना वायरस महामारी के चलते फिलहाल15 अप्रैल तक स्थगित की जा चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग प्रबंधन की ओर से कहा जा चुका है कि इस पर कोई भी आखिरी फैसला 14 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 21 दिन का लॉकडाउन समाप्त होगा। हालांकि इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि इस टूर्नमेंट को या तो इस साल के लिए रद्द कर दिया जाएगा या फिर और आगे के लिए टाला जाएगा। आईपीएल के शुरू होने की वास्तविक तारीफ 29 मार्च थी जिसे बाद में बढ़ाया गया था। मैनेजमेंट के पास बाद में आईपीएल करवाने का विकल्प है लेकिन यह भविष्य में उपलब्ध तारीखों पर निर्भर करता है। फिलहाल प्रबंधन और फ्रैंचाइजी की नजरें हालात पर टिकी हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dOIYju
No comments:
Post a Comment