लंदन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी गई शर्ट की नीलामी से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए 65,000 पाउंड (लगभग 60 लाख रुपये) से अधिक की धनराशि जुटाई है। बटलर ने यह शर्ट पिछले साल लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल के दौरान पहनी थी। उन्होंने यह धनराशि लंदन के रॉयल ब्राम्पटन एवं हर्टफील्ड अस्पताल के लिए जुटाई। इस मैच की आखिरी गेंद पर रन आउट करने और इससे पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले बटलर ने एक सप्ताह पहले ईबे पर यह शर्ट नीलामी के लिए रखी थी। इसकी नीलामी जब मंगलवार को बंद की गई तो तब तक इसके लिए 82 बोलियां लगी थीं, जिसमें विजेता को 65,100 पाउंड का भुगतान करना होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RkOJvK
No comments:
Post a Comment