Monday, April 13, 2020

कोरोना वायरस से पूर्व पाक क्रिकेटर की मौत

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट जफर सरफराज की मौत हो गई है। जफर का टेस्ट पॉजीटिव आया था। वह 50 वर्ष के थे। उन्होंने 1988 में डेब्यू किया था। वह वेंटिलेटर पर थे और उन्हें तीन दिन पहले पेशावर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। सरफराज, एक बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज थे। उन्होंने पेशावर के लिए 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 616 रन बनाए थे। उन्होंने 6 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में 96 रन बनाए। 1994 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया। संन्यास के बाद उन्होंने पेशावर की सीनियर और अंडर-19 टीमों की कोचिंग भी की। पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोविड के कुल 5500 मामले हैं और इसमें 744 खैबर पख्तूनख्वा में ही हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34z6n49

No comments:

Post a Comment