जोहानिसबर्गघातक कोरोना वायरस महामारी के कारण साउथ अफ्रीका का जून में होने वाला श्रीलंका दौरा सोमवार को रद्द कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका को जून के पहले पखवाड़े में श्रीलंका का दौरा करके तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे। सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी डॉक्टर जाक फाउल ने कहा, ‘हमारी टीम लॉकडाउन के कारण तैयारी नहीं कर सकी है। इसके अलावा खिलाड़ियों की सेहत हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है कि हमें मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। हम जल्दी ही दौरे की नयी तारीखों पर बात करेंगे।’ उन्होंने स्वीकार किया कि दौरा रद्द होने से साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की उनकी टीम की तैयारियों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘यह खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक है क्योंकि यह दौरा टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अच्छा मौका था।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VnIY2F
No comments:
Post a Comment