Monday, April 6, 2020

वीडियो दिखा सहवाग बोले- कोरोना पर बच्चे से सीखें

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का सोशल मीडिया पर अपना अलग ही स्वैग है। वह माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर अपने चुटीले अंदाज में ही गंभीर से गंभीर शिक्षा देने में माहिर हैं। इन दिनों सहवाग भी देश को के खतरे के प्रति लगातार सावधान कर रहे हैं। इस बार सहवाग ने एक नन्हे बच्चे का वीडियो शेयर कर यह बताया कि कोरोना में क्या करें और क्या नहीं। वीरू ने इस बार अपने टि्वटर अकाउंट पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जो बेहत रोचक ढंग से कोरोना वायरस के खिलाफ सभी जरूरी बातों को कैमरे के सामने बता रहा है। 1 मिनट 29 सेकंड के इस वीडियो में यह बालक कोरोना की रोकथाम के वह सभी उपाय बता रहा है, जिन्हें आजकल भारत सरकार और मीडिया जगत बार-बार बता रहा है। देश में इन दिनों 21 दिन का लॉकडाउन जारी है, जिसे इस नन्हे स्टार ने भी जोर देकर लोगों से अपील की है कि वह हर हाल में इस लॉकडाउन का पालन करें और अपनी सेहत और स्वास्थ्य को बनाए रखें। इस वीडियो के साथ सहवाग ने कैप्शन दिया है- महत्वपूर्ण संदेश- यह अभी भी हम सभी के लिए सबसे जरूरी बात है। एक बच्चा इसे बखूबी बता रहा है, प्लीज उसे सुनिए और सलाह का पालन कीजिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aNk8ia

No comments:

Post a Comment