नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर भारत में 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। ऐसे में खेल जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार पेसर और स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने-अपने घर से इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट किया और काफी बातें शेयर कीं। युजवेंद्र चहल तो लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक पर काफी वीडियो बना रहे हैं जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। वहीं, शमी यूपी के अमरोहा में अपने घर पर समय बिता रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं। पढ़ें, 29 वर्षीय चहल ने टीम इंडिया के अपने साथी पेसर शमी से बातचीत की। इस दौरान चहल ने शमी से रैपिड फायर राउंड भी खेला। इस स्पिनर ने मजाकिया लहजे में रैपिड फायर के दौरान शमी से पूछा कि पड़ोसन या फिर गर्लफ्रेंड, तो शमी ने कहा कि अब तो गर्लफ्रेंड पर विश्वास नहीं रहा, इसलिए पड़ोसन। चहल ने इस पर कहा, 'हां, इस वक्त लॉकडाउन में तो पड़ोसन को ही देख सकते हैं। शमी से उन्होंने पूछा, विराट कोहली या रोहित शर्मा, जिस पर शमी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि विराट के साथ उनकी बातचीत होती रहती है और दोनों एक-दूसरे से मजाक भी करते हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ समय पहले उन पर कई आरोप लगाए थे और बाद में मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इससे शमी की निजी जिंदगी काफी परेशानियों से भर गई। दोनों ने 2014 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल रह चुकी हैं और बाद में वह केकेआर की चीयरलीडर बन गई थीं। पढ़ें, चैट के दौरान दोनों ने मुंबई के बांद्रा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर निराशा जाहिर की। दोनों ने कहा कि जो हुआ, वह काफी निराशा भरा है। सरकार को इस बारे में जरूर सोचना चाहिए कि मजदूरों की मदद हो सके। कोविड-19 महामारी से बचाव के तौर पर भारत में भी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। शमी ने बताया कि वह अमरोहा में एक संगठन के साथ काम कर रहे हैं, जो जरूरतमंदों के खाने और रहने की व्यवस्था कर रहा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3acdwIZ
No comments:
Post a Comment