नई दिल्ली क्रिकेट के मैदान पर अपनी गुगली और इसके साथ-साथ अपनी मस्ती के लिए मशहूर इन दिनों लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ भी खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। हाल ही में टिक टॉक पर डेब्यू करने वाले चहल अब यहां भी स्टार बन गए हैं। टिकटॉक वीडियो पर अपने पापा को नचाने के बाद चहल अब फैमिली के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका यह फैमिली डांस खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में चहल के अलावा उनके मम्मी पापा भी साथ में नाच रहे हैं। सभी परिजन किसी जैज म्यूजिक की धुन पर थिरक रहे हैं और इस डांस कार्यक्रम में चहल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मौज मस्ती कर टीम इंडिया को कूल रखने वाले चहल बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इससे पहले वह टीम इंडिया के प्लेयर्स से उनकी खास बातचीत वाले प्रोग्राम को भी होस्ट कर चुके हैं। तब 'चहल टीवी' नाम से उनका यह अंदाज खूब पसंद किया गया था। बीते कुछ दिनों से चहल टीवी का प्रसारण रुका हुआ था, तो चहल ने अपने ऑफबीट प्रोग्राम के लिए टिकटॉक का सहारा लिया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3e6C49F
No comments:
Post a Comment