Wednesday, April 22, 2020

लॉकडाउन में 'वॉल क्रिकेट' खेल रहे हैं स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान (Steve Smith) ने बुधवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर आइसोलेशन बैटिंग का अपना वीडियो साझा किया। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां रुक गई हैं लेकिन स्मिथ इस दौरान भी प्रैक्टिस करने का मौका नहीं छोड़ना चाहते। स्मिथ इस एक्सरसाइज के जरिए हैंड-आई कॉर्डिनेशन (Hand-Eye Coordination) सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार स्मिथ खाली समय में भी अपने हुनर को तराशने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मिथ टेनिस बॉल को बल्ले से लगातार दीवार पर मार रहे हैं। स्मिथ ने इसके साथ कैप्शन दिया है- 'थोड़ी बहुत #isobatting ताकि आंखों और हाथों का तालमेल बना रहे, #cricketdrill #stayhome #stayactive' स्मिथ ने लोगों से घरों पर रहने की अपील भी की। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान स्टीव स्मिथ भी बाकी क्रिकेटरों की ही तरह घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। क्रिकेटर इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहने का प्रयास कर रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2x2HQs6

No comments:

Post a Comment