Sunday, April 26, 2020

राहुल से इस गेम में हारीं आथिया, फोटो किया शेयर

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं। ऐसा भी कहा गया कि आथिया ने राहुल को बर्थडे पर 'माय पर्सन' लिखकर इश्क का इजहार किया लेकिन इस बारे में दोनों ने ही खुलकर कुछ नहीं कहा है। अब राहुल ने ऑनलाइन लूडो में आथिया को हराया और फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। 28 वर्षीय राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उस लूडो गेम का रिजल्ट नजर आ रहा है जिसमें वह फर्स्ट आए और दूसरे नंबर पर आथिया रहीं। वह और दो के साथ इस गेम को खेल रहे थे। देखें, करियर में अभी तक 36 टेस्ट, 32 वनडे और 42 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके राहुल और आथिया के अलावा इस गेम में ऋतिक भसीन और आकांक्षा रंजन कपूर भी शामिल थीं। राहुल ने इस गेम को जीतने के बाद तस्वीर शेयर करते हुए सभी को टैग भी किया। राहुल भी लॉकडाउन के दौरान घर पर ही समय बिता रहे हैं। उन्होंने हाल में बास्केटबॉल खेलते हुए भी वीडियो शेयर किया था। वह अक्सर फैंस के लिए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कोरोना से बचाव के तौर पर देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में तमाम खेल प्रतियोगिताओं को भी स्थगित किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VYKwPR

No comments:

Post a Comment