Saturday, April 11, 2020

डु प्लेसिस के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, शेयर की खुशखबरी

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। उन्होंंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी के बारे में बताया। डु प्लेसिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'दुनिया में सबसे अच्छी चीज- परिवार। आपको और दूसरे नंबर (बच्चा) को देखने के लिए इंतजार।' इससे पहले आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स ने शुक्रवार को एक वीडियो क्लिप शेयर किया। 67 सेकंड के इस क्लिप में दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। 35 वर्षीय डु प्लेसिस ने टेस्ट में 3901, वनडे में 5507 रन और टी20 इंटरनैशनल में कुल 1407 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ecAnY7

No comments:

Post a Comment