लंदनपूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दावा किया है कि इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी अपने पूर्व साथी से जलते थे क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्हें ‘शानदार कॉन्ट्रैक्ट’ मिला था। अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2009 में 9.8 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। वॉन ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘लोग बहुत जलते थे। खिलाड़ी अब इसका खंडन करेंगे लेकिन उस समय ऐसा ही था।’ पीटरसन का तत्कालीन कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस से मतभेद भी हुआ था क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं दे रहा था। देखें, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान 45 वर्षीय वॉन ने कहा कि मतभेदों की शुरुआत आईपीएल को लेकर ही हुई थी। उन्होंने कहा कि पीटरसन का मानना था कि आईपीएल खेलकर बेहतरीन वनडे टीम बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘पीटरसन कहते थे कि वह इसलिए खेलना चाहते हैं क्योंकि इससे दुनिया के शीर्ष वनडे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा और अपना खेल बेहतर होगा।’ उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ियों का हालांकि मानना था कि वह पैसे के लिए खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘पीटरसन का कहना था कि वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है। उसे बड़ा अनुबंध मिला था जबकि बाकियों को नहीं।’ पीटरसन ने आईपीएल करियर में 36 मैच खेले जिनमें कुल 1001 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े। वह 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016 के सीजन में खेले।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VwsllF
No comments:
Post a Comment