ऑकलैंड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच को आईपीएल की चकाचौंध की कमी तो खल रही है लेकिन जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है तो उन्हें घर में आराम करना भी अच्छा लग रहा है। मैकुलम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में केकेआर का मुख्य कोच बनाया गया है। कोराना वायरस महामारी के कारण आईपीएल को अभी स्थगित किया गया है। मैकुलम ने कहा कि अभी की परिस्थितियों में सभी के लिए यही अच्छा है कि वे अपने घरों में रहें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। तभी दुनिया भर में हजारों लोगों की जान ले चुके इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीवीएनजेड से कहा, 'यह आईपीएल की चकाचौंध और भारत से भी बहुत दूर है लेकिन इन परिस्थितियों में घर में आराम करना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पिछले तीन वर्षों से काफी व्यस्त रहा।' मैकुलम 2016 में संन्यास लेने के बाद न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप की कैमल रेंज पर्वत श्रृंखला में स्थित मातामाता में बस गए हैं और घोड़ों से जुड़े अपने व्यवसाय को देख रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xWYBVN
No comments:
Post a Comment