नई दिल्लीपूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड पीसीबी पर फिर आरोप लगाए कि उनका सपॉर्ट नहीं किया गया। कनेरिया ने ट्विटर पर पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के कॉमेंट पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के सामने यह लेग स्पिनर पस्त हो गया था। पूर्व लेग स्पिनर कनेरिया ने कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सपॉर्ट करता तो वह कई और रेकॉर्ड तोड़ सकते थे। इंजमाम ने यूट्यूब पर एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2006 में मुल्तान में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में ब्रायन लारा ने कनेरिया की गेंदों को आसानी से हर दिशा में खेला और खूब शॉट लगाए। पढ़ें, दानिश कनेरिया ने एक वेबसाइट के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैंने लारा को अपने करियर में 5 बार आउट किया। वह बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं। अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मुझे सपॉर्ट किया होता तो मैं और कई बड़े रेकॉर्ड तोड़ सकता था।' उन्होंने ब्रायन लारा और इंजमाम को भी टैग किया। इससे पहले इंजमाम ने कहा था, 'दानिश ने गुगली फेंकी, लारा ने इसे उन्हीं की तरफ खेला। उस पर दानिश ने कहा, बहुत अच्छा खेले लारा। लारा ने जवाब दिया, ओके सर, लेकिन अगली तीनों गेंदों को लारा ने सीमा पार पहुंचा दिया।' पढ़ें, इंजमाम ने बताया कि तब वह टीम के कप्तान था और कनेरिया के पास गए। उनसे कहा कि लारा को थोड़ा और छेड़ो ताकि वह उत्तेजित होकर गलत शॉट खेलें। इंजमाम ने कहा, 'मुझे लग रहा था लारा गुस्से में हैं और वह विकेट गंवा सकते हैं। मैंने सीमा पर फील्डर खड़े किए, ताकि वह बड़े शॉट खेलें और आउट हो जाए, लेकिन उन्होंने दानिश की गेंदों को हर दिशा में खेला।' पाकिस्तान ने इस टेस्ट मैच में 357 रन बनाए थे। इसके जवाब में लारा के 216 रन की मदद से वेस्टइंडीज की टीम ने 591 रन बनाए। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा था। कनेरिया ने 61 टेस्ट मैचों में कुल 261 और 18 वनडे इंटरनैशनल में 15 विकेट झटके।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cbDldA
No comments:
Post a Comment