नई दिल्ली ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण सोमवार रात उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने ब्रिटिश पीएम के इस वायरस से जल्दी उबरने की दुआ मांगी है। गांगुली ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना करता हूं कि वह जल्दी ही इससे पार पा लेंगे और एक बार फिर मेरे प्रिय दिश का नेतृत्व करेंगे। जैसे ही बोरिस जॉनसन के आईसीयू में भर्ती होने की खबर आई उसके कुछ देर बाद बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने उनकी सलामती की दुआ मांगते हुए ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इससे पार पा लेंगे... उन्हें एक बार फिर मेरे प्रिय देशों में एक (ब्रिटेन) का नेतृत्व करना है... प्रार्थना करूंगा।' बता दें 10 दिन पहले बोरिस जॉनसन के कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ब्रिटिश पीएम को डाउनिंग स्ट्रीट में क्वारंटीन किया गया था। वह अपना कामकाज वहीं से कर रहे थे। अब उनकी हालत सामान्य होने तक विदेश मंत्री डॉमिनिक राब उनका कामकाज देखेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wnsz4M
No comments:
Post a Comment