बेंगलुरुमहेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य ने बताया है कि वह यह टूर्नामेंट जीतने के बाद तीन दिन तक सो नहीं पाए थे। उथप्पा ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथी और स्पिन सलाहकार ईश सोढ़ी के साथ पोडकास्ट पर बात करते हुए कहा, ‘विश्व कप जीतने के बाद मैं लगातार तीन दिन नहीं सो पाया था। शुरुआत में पता नहीं चला, हम काफी उत्साहित थे कि हमने विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया है।’ उन्होंने कहा, ‘हम जब भारत लौटे तो इस जीत की भव्यता ने हमें खुश कर दिया। जो स्वागत हमें मिला वो शानदार था। मुंबई किसी के लिए नहीं रुकती, लेकिन उस दिन मुंबई रुकी थी और सिर्फ एक ही दिशा में बढ़ रही, हमारी बस की दिशा में। हमने उस दिन भारत के सभी मौसम देखे।’ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बताया, ‘वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने में आमतौर पर 45 मिनट या एक घंटा लगता है लेकिन हमें उस दिन पांच घंटे लगे। उस दिन बारिश भी हो रही थी, ठंड भी लग लगी थी और गर्मी भी लग रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि लोग हम पर पानी की बोतलें, फल और चॉकलेट फेंक रहे थे ताकि हमारी ऊर्जा खत्म न हो। हमारे लिए यह बेहतरीन चीज थी और हमने इन पलों का लुत्फ उठाया। 1983 की विश्व कप जीत के बाद यह विश्व कप जीतना बड़ी राहत है।’ उथप्पा ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि विश्व विजेता की भावना को शब्दों में बयां किया जा सकता है। एक क्रिकेटर के तौर पर आप जो महसूस करते हो यह उससे आगे निकल जाता है। यह एक खिलाड़ी के लिए सबसे शानदार भावना है।’ रॉयल्स ने उथप्पा को तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ भी रह चुके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zf9H9l
No comments:
Post a Comment