के श्रीनिवास राव, मुंबई इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले का टलना तय है। पहले इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में करवाया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब इसे टाला जा सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी। क्रिकेट प्रशासकों, खास तौर पर आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़े अधिकारियों के सामने बड़ा सवाल है कि आखिर अब टी 20 वर्ल्ड कप कब करवाया जाएगा? अभी फिलहाल इसके तीन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है 1- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस वर्ल्ड कप को फरवरी-मार्च में करवाने में कोई परेशानी नहीं। लेकिन इसके साथ एक समस्या है। और वह टी20 का ओवरडोज। अप्रैल में अगले साल का आईपीएल होना है। इसके साथ ही इंग्लैंड का भारत दौरा भी संकट में पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रसारणकर्ता का भी अपना पक्ष है। 2- बीसीसीआई क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन करवाने देने के लिए राजी हो जाए। और 2022 में अपने यहां टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करवा ले। इस आइडिया में मुश्किल यह है कि बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के आखिर में टेस्ट सीरीज का आयोजन करवाना चाहता है। एक करीबी सूत्र ने बताया, 'कोई वजह नहीं कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप स्विच करने के लिए राजी हो जाए।' 3- ऑस्ट्रेलिया 2020 की बजाए 2022 में वर्ल्ड कप का आयोजन करवा ले। अगर ऐसा होता है तो यह ज्यादातर खिलाड़ियों को, आईसीसी और सभी को सूट करता है। जहां तक इस साल के संस्करण को टालने की बात है इसकी घोषणा 26 से 28 मई के बीच की जा सकती है। इसी दौरान आईसीसी के सदस्य बोर्ड्स के बीच टेलीकॉन्फ्रेंस से बातचीत होनी है। दरअसल, आईसीसी की बैठक में तीन अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। पहला टी20 वर्ल्ड कप को टालना। दूसरा, नए चैयरमैन के लिए चुनाव करवाने की तारीख की डेडलाइन तय करना और तीसरा इलेक्शन की तारीख और प्रक्रिया पर फैसला करना।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zkMlPN
No comments:
Post a Comment