Tuesday, May 26, 2020

घरेलू क्रिकेट टीम ‘दक्षिण ऑस्ट्रेलिया’ ने शुरू किया अभ्यास

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता में खेलने वाली टीम दक्षिण ऑस्ट्रेलिया (रेडबैक्स) की पुरुष टीम ने सत्र पूर्व प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां ठप पड़ी है जिसका असर ऑस्ट्रेलिया पर भी पड़ा है। की वेबसाइट के मुताबिक क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुख्य कोच के बिना अभ्यास सत्र के पहले दिन दो किलोमीटर की दौड़ लगाई। टीम के सहायक कोच और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ग्रेट ब्लेवेट देखरेख में खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया। अभी सिर्फ रनिंग अभ्यास किया जा रहा है। टीम के खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के एकदिवसीय विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कहा कि रेडबैक्स के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शुरू करने का यह बिल्कुल सही समय है। खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी और कोशिश करनी होगी की ‘मार्श शेफील्ड शील्ड’ में अपने प्रदर्शन में सुधार करे। कैरी ने कहा, ‘पूरी टीम साथ आ गई है ऐसे में हमें जल्द ही मुख्य कोच की जरूरत होगी। टीम के सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी उठानी होगी।’ यह टीम 2015-16 और 2016-17 के सत्र में शेफील्ड शील्ड के फाइनल में पहुंची थी लेकिन पिछले तीन सत्र से आखिरी स्थान पर है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट महासंघ (एसएसीए) ने पूर्व टेस्ट बल्लेबाज माइक हसी को खेल की वापसी का खाका तैयार कर जून से पहले बोर्ड (एसएसीए) को सौंपने को कहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XtzBOV

No comments:

Post a Comment