मुंबईहिटमैन () और () जैसे शीर्ष क्रिकेटरों को शहर में व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करने के लिए और अधिक इंतजार करना होगा क्योंकि यह क्षेत्र कोरोना ‘रेड जोन’ में हैं जहां फिलहाल खेल सुविधाओं को खोलने की स्वीकृति नहीं है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘ग्रीन और ऑरेंज जोन’ में व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की इजाजत दे दी है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी ने कहा, ‘हम स्टेडियमों और खेल सुविधाओं को खोलने से संबंधित राज्य सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे।’ एमसीए के पास तीन ग्राउंड हैं- वानखेड़े स्टेडियम, बांद्रा कुर्ला परिसर और सचिन तेंडुलकर जिमखाना लेकिन सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ये सब बंद रहेंगे। ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी प्रैक्टिस शुरू नहीं हो सकती जो मरीन ड्राइव पर स्थित है। क्रिकेट क्लब आफ इंडिया (सीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गतिविधियां दोबारा शुरू करने के लिए उन्हें सरकार के आदेशों का इंतजार है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36hZEfN
No comments:
Post a Comment