Thursday, May 14, 2020

कोरोना वायरस: सबसे पहले इस देश में हो रही है क्रिकेट की वापसी

नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां ठप हैं। क्रिकेट भी रुका है। लेकिन गुजरते वक्त के साथ-साथ इसे पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वेस्टइंडीज आईसीसी का पहला पूर्ण सदस्य बनने वाला है जहां हो रही है। विंसी प्रीमियर लीग (वीपीएल)- छह टीमों का एक टी10 टूर्नमेंट है। यह 22 मई से 31 मई के बीच खेला जाएगा। पूर्वी कैरेबियाई द्वीप देश सैंट विंसेंट ऐंड द ग्रेनाडिनस द्वीप पर यह लीग खेली जाएगी। हालांकि पैसेफिक में वनातू में महामारी के बाद क्रिकेट की शुरुआत सबसे पहले हुई है, लेकिन पहली लीग होगी जो मार्च में वैश्विक महामारी के बाद किसी पूर्ण सदस्यीय देश में शुरू होगी। जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इसमें 6 फ्रैंचाइजी के कुल 72 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। फ्रैंचाइजी ने 11 मई को ही खिलाड़ियों को चुना है। इसमें तीन केसरिक विलियम्स, सलामी बल्लेबाज सुनील ऐम्ब्रिस और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय- वेस्टइंडीज की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। इस लीग में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। यानी रोजाना कुल 3 मैच होंगे। वीपीएल पहला टूर्नमेंट होगा जहां गेंदबाजों को गेंद पर स्लाइवा इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। सैंट विंसेंट ऐंड द ग्रेनाडिनस द्वीप क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शैलो ने क्रिकइंफो को बताया, 'बेशक, हमने खिलाड़ियों के लिए अलग जगह तय किए हुए हैं, पविलियन इस तरह तैयार किए हैं कि खिलाड़ियों को भीड़ से बचाया जा सके। हर टीम के पास अपनी जगह होगी और वह शारीरिक दूरी रख सकते हैं।' किशोर के मुताबिक, बुधवार तक सैंट विंसेंट ऐंड द ग्रेनाडिनस द्वीप में कोविड-19 के कुल 18 मामले थे इसमें से 10 पूरी तरह ठीक हो गए थे। इस टूर्नमेंट में दर्शक भी भाग ले सकेंगे क्योंकि सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fQ3bGK

No comments:

Post a Comment