Saturday, May 16, 2020

लॉकडाउन में क्रिकेट नहीं, नोट्स से खेल रहे धवन!

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस के कारण भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन घोषित है और खेल जगत पर इसका असर पड़ा है। इस वायरस के कारण दुनियाभर में खेल प्रतियोगिताओं पर विराम लग गया है। इस बीच कई क्रिकेटर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने कमरे में खड़े होकर बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'बस नोट्स के साथ खेल रहा हूं।' पढ़ें, 34 वर्षीय इस बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी आयशा धवन और बेटे के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'शांति अपने दिल के भीतर की भावना की तरह है।' उन्होंने साथ में पत्नी को भी टैग किया। धवन ने आखिरी बार इस साल जनवरी में भारत के लिए वनडे मैच खेला था। उसके बाद उन्हें चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होना पड़ा था। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं लेकिन फिलहाल इस प्रतिष्ठित टी20 लीग को कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yUIZ64

No comments:

Post a Comment