Sunday, May 10, 2020

उमर अकमल की इस जिद ने तबाह किया करियर

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड () के सूत्रों ने बताया है कि बल्लेबाज () ने अनुशासनात्मक समिति के समक्ष संदिग्ध सट्टेबाजों के साथ दो मुलाकात की जानकारी देने से इनकार कर दिया था। अनुशासनात्मक समिति ने इसके बाद अकमल को तीन साल के प्रतिबंध की सजा सुनाई। सूत्रों के अनुसार अकमल ने लाहौर की डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी में दो अज्ञात लोगों के साथ मुलाकात की थी। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, ‘उमर ने दावा किया कि ये दोनों व्यक्ति उनसे डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी में उनके दोस्त की पार्टी में मिले थे। लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों को यह तक बताने से इनकार कर दिया कि इन मुलाकातों के दौरान क्या चर्चा हुई।’ नहीं दे रहे थे फिक्सरों की जानकारी सूत्र ने बताया, ‘यहां तक कि जब भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने कराची में 19 और 20 फरवरी के बीच की रात की रिपोर्ट उसे दी तो अकमल ने स्वीकार किया कि इस मुलाकात की जानकारी नहीं देकर उन्होंने गलती की, लेकिन कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।’ बैन को मजबूर हुआ बोर्ड पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत अकमल को दो आरोपों का दोषी पाया गया और 27 अप्रैल को उन्हें 19 फरवरी 2023 तक क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया। अकमल के पास एक साथ चलने वाले तीन साल के दो प्रतिबंधों के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। अकमल के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कुछ वकीलों के साथ सलाह मशविरा शुरू कर दिया है और अपील दायर करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WiJks1

No comments:

Post a Comment