Tuesday, May 5, 2020

ईसीबी ने ‘द हंड्रेड’ से जुड़े खिलाड़ियों के करार रद्द किए

लंदन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ‘द हंड्रेड’ टूर्नमेंट के पहले सत्र में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के करार रद्द कर दिए हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण अब यह टूर्नमेंट अगले साल होगा। प्रति टीम सौ गेंद के इस नये फॉर्मेट में आठ टीमों के बीच मैच 17 जुलाई से 15 अगस्त के बीच खेले जाने थे। पुरुष वर्ग में टीमों ने अपने खिलाड़ी भी अक्टूबर में ड्राफ्ट के जरिए चुन लिए थे जबकि महिला टीमों का चयन अभी नहीं हुआ था। ईसीबी के बयान के हवाले से बीबीसी ने कहा, ‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि इस टूर्नमेंट से जुड़े सभी खिलाड़ियों के करार रद्द कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों को इस पत्र के जरिए सूचना दी गई है।' 'द हंड्रेड' ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी कि यह टूर्नमेंट अगले साल आयोजित होगा। ईसीबी के बयान के मुताबिक, 'हम अगले साल के लॉन्च के लिए विभिन्न विकल्पों पर पीसीए के संपर्क में रहेंगे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3b2QaG5

No comments:

Post a Comment