Monday, May 25, 2020

साउथ अफ्रीका का टेस्ट कप्तान बनना चाहते हैं एल्गर!

जोहानिसबर्गसलामी बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम का नया टेस्ट कप्तान बनने में अपनी दिलचस्पी जाहिर की है। एल्गर का कहना है कि वह नेतृत्व करने में सहज हैं और अगर उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए पेशकश की जाती है तो वह इस पर गंभीरता से विचार करेंगे। फाफ डु प्लेसिस ने फरवरी में टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद क्विंटन डि कॉक के यह जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद थी लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने उन्हें यह कहते हुए कप्तानी पद की दौड़ से बाहर कर दिया कि वह अपने विकेटकीपर बल्लेबाज का बोझ बढ़ाना नहीं चाहते। जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है और सीएसए अब भी टेस्ट कप्तानी के लिए खिलाड़ी ढूंढ रहा है। पढ़ें, एल्गर ने सीएसए को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘टेस्ट कप्तानी निश्चित रूप से आसान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि नेतृत्व करना मेरे अंदर है। मैं पहले भी कप्तानी कर चुका हूं, स्कूल से लेकर प्रांतीय स्तर की टीम तक और फ्रैंचाइजी स्तर तक। मैंने इसका लुत्फ उठाया और अगर मुझसे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूछा गया तो मैं निश्चित रूप से इसके बारे में गंभीरता से विचार करूंगा क्योंकि यह मेरे लिए काफी मायने रखेगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2X2IbFr

No comments:

Post a Comment