नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भी नए-नए तरीकों से फैंस को जोड़े रखने का प्रयास कर रहा है। आईसीसी ने मंगलवार को एक ऐसा ही फोटो लगाया। आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के चार विश्व कप विजेता कप्तानों की ट्रोफियों के साथ तस्वीर साझा की। इसमें एलन बॉर्डर (Allan Border), स्टीव वॉ (Steve Waugh), रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) और (Michael Clarke) की इमेज लगाई। इस फोटो पर आईसीसी का कैप्शन था आइकॉनिक। यानी मिसाल। बेशक यह एक आइकॉनिक तस्वीर है। लेकिन आईसीसी की इस तस्वीर में एक चूक है। क्या हुई आईसीसी से चूक दरअसल, आईसीसी ने इस तस्वीर में ट्रोफी के आगे चार लिखा हुआ है। और ऑस्ट्रेलिया ने पांच ट्रोफी जीती हैं। हां, विश्व कप विजेता कप्तान चार रहे हैं चूंकि रिकी पॉन्टिंग ने दो बार वर्ल्ड कप जीता है। तस्वीर में भी पांच ट्रोफियां रखी हुई हैं। फैंस ने आईसीसी को ट्रोल करते हुए लिखा कि शायद आईसीसी भी नहीं जानती कि ऑस्ट्रेलिया ने चार नहीं पांच बार विश्व कप जीता है। कब-कब जीता ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार बॉर्डर की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। 1987 में कोलकाता में खेले गए फाइनल में उसने इंग्लैंड को हराया था। इसके बाद 1999 में स्टीव वॉ की टीम ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार खिताब जीता। फिर 2003 में एक बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना और पॉन्टिंग की टीम ने भारत को करारी शिकस्त दी। 2007 में वेस्टइंडीज में हुए टूर्नमेंट में पॉन्टिंग की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को मात देकर लगातार तीसरी और कुल चौथी बार वर्ल्ड कप जीता। 2015 में ऑस्ट्रेलिया क्लार्क की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर पांचवीं बार वर्ल्ड कप जीता।
- सबसे ज्यादा बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप किसने जीता है?सबसे ज्यादा बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।
- ऑस्ट्रेलिया ने कितनी बार आईसीसी वर्ल्ड कप जीता है?ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता है?
- ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप किस कप्तान ने जीता है?ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकी पॉन्टिंग ने दो बार वर्ल्ड कप जीता है?
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LmKImZ
No comments:
Post a Comment