Monday, May 18, 2020

ईडन गार्डन्स खोलने के लिए अभी सीएबी कर रहा इंतजार

कोलकाताबंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने सोमवार को कहा कि वह कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम को प्रैक्टिस के लिए खोलने को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से और अधिक स्पष्टता निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से खेल परिसरों को खोलने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि सोमवार से लॉकडाउन के चौथे चरण में देशभर के स्टेडियमों और खेल परिसरों को खिलाड़ियों के अभ्यास और मुकाबलों के लिए खोलने की अनुमति होगी लेकिन दर्शकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सीएबी ने अपने पदाधिकारियों के साथ वीडियो क्रॉन्फ्रेंस से चर्चा के बाद कहा, ‘खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के संबंध में बीसीसीआई ने कहा है कि वह राज्य स्तर पर दिशानिर्देशों का अध्ययन करेगा और स्थानीय स्तर पर कौशल आधारित प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम तैयार करेगा। इस कार्यक्रम को राज्य क्रिकेट संघों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा।’ संघ के अधिकारी ने बताया, ‘सीएबी कोई भी फैसला लेने से पहले ऐसे दिशा-निर्देशों का इंतजार करेगा।’ ईडन गार्डन्स और सीएबी का कार्यालय 25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के पहले चरण से बंद है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XcEZG3

No comments:

Post a Comment