Thursday, May 7, 2020

ऋषभ पंत पर सिलेक्टर्स बरतें संयम: आशीष नेहरा

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज (Ashish Nehra) को लगता है कि चयनकर्ताओं को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत () को लेकर थोड़ा और संयम रखने की जरूरत है। पंत पिछले समय से अच्छी फॉर्म में नहीं थे। न तो उनका बल्ला चल रहा था और न ही विकेट के पीछे ही उनका प्रदर्शन प्रभावित करने वाला था। ऐसे में भारत की दो पिछली सीमित ओवरों की सीरीज में उनके स्थान पर केएल राहुल को टीम में मौका दिया गया। पंत के खराब दौर पर नेहरा ने कहा, 'बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें लंबे समय तक बैक किए जाने की जरूरत है।' नेहरा ने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) के साथ बातचीत में कहा, 'आज भी हम भारतीय टीम में नंबर पांच और छह को लेकर चर्चा कर रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि इसे लेकर हम आश्वस्त नहीं हैं। केएल राहुल नंबर 5 पर खेल रहे हैं और पंत, जिन्हें आप महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे थे, पानी पिला रहे हैं।' नेहरा ने आगे कहा, 'मैं जानता हूं कि उन्होंने कुछ मौके गंवाए और इसमें कोई शक नहीं है। मेरा बस इतना कहना है कि आपने उन्हें 22-23 साल की उम्र में टीम में इसलिए रखा क्योंकि आपको पंत में प्रतिभा नजर आई थी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35EAo36

No comments:

Post a Comment