Tuesday, May 12, 2020

हार्दिक, ऋषभ, पृथ्वी को मेंटॉर की जरूरत: युवराज

मुंबईभारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी () ने मंगलवार को कहा है कि भारतीय टीम को एक मनोवैज्ञानिक की जरूरत है, जो युवा खिलाड़ियों का ध्यान रख सके, खासकर युवा () और () जैसे खिलाड़ियों का। युवराज ने कहा कि टीम में उस इंसान की कमी है, जो जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर मदद कर सके। उन्होंन यह बात एक लाइव चैट के दौरान कही। युवराज ने कहा, ‘इस टीम में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो टीम के साथियों से मानसिकता को लेकर बात कर सके। पृथ्वी शॉ और पंत काफी प्रतिभशाली हैं, लेकिन काफी चौकसी और मीडिया होने के कारण आपको कोई चाहिए होता है जिससे आप बात कर सको।’ पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘टीम को एक अच्छे मनोवैज्ञानिक की जरूरत है, लेकिन उनका सम्मान किया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘पंड्या में काफी प्रतिभा है। किसी को उनकी मानसिकता के साथ काम करने की जरूरत है, ताकि वह मुश्किल स्थिति में अच्छा कर सकें। अगर कोई उनकी मानसिकता के साथ काम कर सकता है तो वह अगले विश्व कप में काफी बड़े खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।’ कोच शास्त्री के बारे में ये बोले युवराज ने टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री के बारे में कहा, ‘शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ऑस्ट्रेलिया में जीती। एक कोच के तौर पर वह कैसे मैं नहीं जानता। मैं उनके मार्गदर्शन में कम ही खेला हूं। मैं जानता हूं कि आप हर खिलाड़ी के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर सकते। हर खिलाड़ी के साथ तरीके अलग होते हैं और मैं इस कोचिंग स्टाफ में वह नहीं देखता।’ सिलेक्टरों को लिया आड़े हाथों युवराज ने सुनील जोशी की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि चूंकि उन्होंने भारत के लिए ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है तो उनकी मानसिकता फैसलों को चुनौती देने वाली नहीं होगी। युवराज ने कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि चयनकर्ताओं को फैसलों को चुनौती देने वाला होना चाहिए, लेकिन आपके चयनकर्ताओं ने सिर्फ चार-पांच मैच वनडे मैच खेले हों, तो उनकी मानसिकता उसी तरह की होगी। यह चीजें तब नहीं होती थी जब सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। 2011 विश्व कप में हमारे पास अच्छी खासी अनुभवी टीम थी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3byxsqk

No comments:

Post a Comment