Tuesday, May 5, 2020

'अकरम ने नहीं जीतने दिया पाक को दूसरा वर्ल्ड कप'

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आमिर सोहेल () ने महान तेज गेंदबाज (Wasim Akram) पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सोहेल ने कहा है कि उनकी टीम वसीम अकरम के कारण ही 1992 के बाद से ही कोई विश्व कप नहीं जीत पाई है। क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के मुताबिक सोहेल ने कहा, 'यह सीधी सी बात है। 1992 के वर्ल्ड कप को एक ओर रख दें और 1996 के विश्व कप की बात करें। 1995 में रमीज राजा कप्तान थे। उससे पहले सलीम मलिक कप्तान थे, वह काफी कामयाब रहे थे और अगर वह कुछ समय कप्तान रहते तो वसीम अकरम टीम के कप्तान नहीं बनते।' उन्होंने कहा, 'अगर 2003 का वर्ल्ड कप देखें। हर वर्ल्ड कप से पहले यही माहौल बनाया जाने लगता था कि कप्तान को हटाओ और वसीम अकरम को कप्तान बनाओ।' 53 वर्षीय इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में अकरम का सबसे बड़ा योगदान यही है कि कि पाकिस्तान 1992 के बाद से कोई विश्व कप न जीते। आमिर ने कहा, 'आप पाकिस्तान क्रिकेट में वसीम अकरम के योगदान को देखें तो वह यही है कि पाकिस्तान 1992 के बाद कोई विश्व कप न जीत पाए। इमरान खान उनका अहसान मानें और उन्हें राष्ट्रपति पदक से नवाजें। अगर अकरम पाकिस्तान के लिए गंभीर होते तो हम आसानी से 96, 99 और 2003 का वर्ल्ड कप जीत सकते थे।' सोहेल ने इस मामले की जांच करने की भी मांग की। सोहेल 1992 की विश्व कप विजेता टीम और 1996 में क्वॉर्टर फाइनल में भारत से हारने वाली टीम का भी हिस्सा थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3foyWWY

No comments:

Post a Comment