Saturday, May 2, 2020

धोनी मदद देते हैं लेकिन पूर्ण समाधान नहीं: ऋषभ पंत

नई दिल्ली महेन्द्र सिंह धोनी () को अपना मार्गदर्शक बताते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज () ने कहा कि वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अपने तरीके से युवा खिलाड़ियों की मदद करते हैं लेकिन किसी समस्या का पूर्ण समाधान देने की जगह खुद हल ढूढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में लोकेश राहुल ने उनकी जगह ले ली जिससे इस युवा खिलाड़ी को अंतिम एकदश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, 'वह (धोनी) मैदान के अंदर और बाहर मेरे मार्गदर्शक की तरह हैं। मैं किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकता हूं लेकिन वह मुझे कभी भी पूर्ण समाधान नहीं देते हैं।' उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए भी है कि मैं पूरी तरह उन पर निर्भर न रहूं। वह केवल संकेत देते हैं, जिससे मुझे हल निकालने में मदद मिलती है। वह बल्लेबाजी में मेरे पसंदीदा जोड़ीदारों में से एक हैं। उनके साथ हालांकि बल्लेबाजी का मौका कम ही मिलता है।' कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SswvZY

No comments:

Post a Comment