नई दिल्लीपाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर () ने पूर्व पाकिस्तान कप्तान (Shahid Afridi) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही अफरीदी उनके खिलाफ थे और जानबूझकर वनडे टीम में अधिक मौके नहीं दिए। यहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान टीम में कभी एक कप्तान नहीं होता है। उनका कहना था कि टीम में कप्तान के तौर पर कई लोग फैसले लेते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने उस कप्तान के नाम का खुलासा किया, जो हमेशा उनके खिलाफ रहा। उन्होंने कहा, 'शाहिद अफरीदी शुरुआत से ही मेरे खिलाफ रहे। वह मझे वनडे टीम में मौके नहीं देते थे और जानबूझकर बाहर रखते थे। इसका असर यह हुआ कि मैंने 10 वर्ष के लंबे करियर में सिर्फ 16 वनडे ही खेले। देखा जाए तो औसतन हर वर्ष दो या तीन वनडे खेले। बता दें कि शोएब अख्तर ने सबसे पहले इसका खुलासा किया था कि दानिश से कुछ सीनियर क्रिकेटर जलते थे और उनके साथ खाना तक नहीं खाते थे। स्पॉट फिक्सिंग में मानी गलती उन्होंने इस दौरान माना कि इंग्लैंड में कांउटी क्रिकेट के दौरान 2009 की स्पॉट फिक्सिंग में उनकी गलती थी। 39 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, 'मुझे आज भी इस बात का पछतावा होता है कि अगर मैंने उस वक्त इसकी जानकारी ऑफिशल्स को दी होती तो आज मेरी यह हालत नहीं होती। मैंने गलती की। सजा भी भुगत रहा हूं। मेरा इंटरनैशनल करियर खत्म हो गया। आजीवन बैन भी लग गया।' इंजमाम सबसे अच्छे कप्तान, हमेशा किया सपॉर्टदानिश ने सबसे अच्छे कप्तान के बारे में बात करते हुए कहा, 'देखिए, मेरे लिए सबसे अच्छे कप्तान इंजी भाई (इंजमाम उल हक) हैं। उनकी कप्तानी में मुझे मौके मिले। वह मेरा सपॉर्ट भी खूब करते थे। यूनुस (खान) भाई के साथ ऐसा रहा। उन्होंने मेरी कभी खिलाफत नहीं की। शोएब भाई भी जानते हैं यह सब। वह तो कप्तानों और अधिकारियों से जुड़े होते थे। तभी तो उन्होंने इस बात खुलासा किया था।' शोएब ने किया था खुलासा उल्लेखनीय है कि दानिश कनेरिया उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया था कि इस गेंदबाज के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर अच्छा बर्ताव नहीं करते थे। उनके हिंदू होने की वजह से उनके साथ कुछ क्रिकेटर खाना नहीं खाते थे। शोएब के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LxLH3R
No comments:
Post a Comment