Tuesday, May 26, 2020

बताइए, कौन है भारत का पहला डबल सेंचुरियन

भारत की ओर वनडे में पहला दोहरा शतक सचिन तेंडुलकर ने जमाया। पर टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक किसने लगाया। सोचिए...

लाला अमरनाथ ने भारत की ओर से पहला टेस्ट दोहरा शतक लगाया। पर पहला दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज वह नहीं थे।

तो, हम आपको बताते हैं कि यह बल्लेबाज कौन था। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक पॉली उमरीगर ने लगाया था। 28 मार्च 1926 को जन्मे उमरीगर ने 1948 में अपना डेब्यू किया।

मद्रास में भारत की पहली टेस्ट जीत में उन्होंने शानदार 130 रन बनाए। भारत ने 25वें प्रयास में टेस्ट जीत हासिल की थी। उन्हें इस मैच में खेलने का मौका भी संयोग से मिला था। हेमू अधिकारी मैच से पहले चोटिल हो गए थे। उनकी कलाई में चोट लगी थी।

उन्होंने लगातार तीन सेंचुरी लगाने (पाकिस्तान और इंग्लैंड) का कारनामा भी किया था। लेकिन एक चीज जिसकी वजह से उनका नाम हमेशा के लिए रेकॉर्ड बुक में दर्ज है वह है भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक। उमरीगर ने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 223 रन बनाए।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2X0cNak

No comments:

Post a Comment