कोलंबोकोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर बरकरार अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि वे जुलाई में इस निर्धारित सीरीज के लिए दौरा करने पर गंभीरता से विचार करें। भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम में जून-जुलाई में श्रीलंका का दौरा शामिल है जहां टीम को तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेलने हैं लेकिन, इस दौरे पर संशय बरकरार है। एसएलसी जुलाई के आखिरी में भारतीय टीम के साथ सीमित ओवरों का मुकाबला खेलने का इच्छुक है। उसने इसके लिए बीसीसीआई को ई-मेल भी किया है। बोर्ड को बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है। पढ़ें, फैंस की सुरक्षा को देखते हुए सीरीज का आयोजन दर्शकों के बिना होगा। बीसीसीआई का रुख हालांकि साफ है कि जब तक सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश और यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है, वे इस समय कुछ भी करने में सक्षम नहीं होंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WCSBeB
No comments:
Post a Comment