Sunday, May 10, 2020

पुलिस का सपॉर्ट: विराट, जहीर ने बदल ली डीपी

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पूर्व तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र पुलिस को सपॉर्ट देते हुए अपनी-अपनी डीपी बदल दी। घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पुलिस और डॉक्टरों को सपॉर्ट करने के लिए उन्हें कोरोना वॉरियर्स कहा जा रहा है। इस लड़ाई में दिग्गज हस्तियों समेत कई लोग आगे आ रहे हैं। कैप्टन कोहली ने रविवार को ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र पुलिस आपदाओं, हमलों और मुश्किल समय में राज्य के नागरिकों के साथ खड़ी है। आज जब वे कोरोना के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व कर रहे हैं, तो मैंने ट्विटर पर महाराष्ट्र पुलिस के लोगो को अपनी डीपी बनाने का फैसला किया है।' उन्होंने अपने फैंस से भी ऐसा करने का अनुरोध किया। 41 वर्षीय जहीर ने भी अपनी डीपी बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगा लिया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी ऐसा ही किया। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आगे आते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये डोनेट भी किए थे। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि विराट और अनुष्का ने 5-5 लाख रुपये डोनेट किए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3biRh4J

No comments:

Post a Comment