मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा कि उन्हें चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की काबिलियत के बारे में पता है और उन्हें इस साल घरेलू सीरीज में उनकी पारी को सस्ते में समेटने का ‘तरीका ढूढ़ना’ होगा। पुजारा 2018-19 के दौरे (India vs Australia) पर शानदार लय में थे। कमिंस को यह अच्छे से याद है कि उनकी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-1 (India beat Australia) से अपने नाम की थी। पुजारा ने उस सीरीज में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए थे जिसमें में तीन शतक और एक अर्धशतकीय पारी (Pujara Scored centuries in Australia) शामिल थी। कमिंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘पुजारा ने उस (2018-19) सीरीज में भारत के लिए रनों का अंबार लगाया था। वह ऐसे खिलाड़ियों में है जो क्रीज पर पैर जमाने के लिए समय लेते हैं और उन पर दबाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता।’ कमिंस ने आगे कहा, ‘उन्होंने जिस तरह पिछली बार बल्लेबाजी की उसे रोकने का हमें तरीका ढूंढना होगा। पिच से हालांकि गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। मुझे लगता है हमें खुद ही इसका तरीका ढूंढना होगा (How to get Cheteshwar Pujara Out) ।' इसे भी पढ़ें- कमिंस को उम्मीद है कि इस बार हालात ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत को रोकने के लिए पुजारा को कुछ अलग करने के लिए विवश करना होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yoPk9k
No comments:
Post a Comment