Thursday, May 14, 2020

बिना दर्शकों के मैच: आर्चर ने दिया बेहतरीन सुझाव

लंदनइंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और तेज गेंदबाज () ने एक बेहतरीन सुझाव दिया है। उनका मानना है कि अगर कोविड-19 () महामारी के चलते क्रिकेट मैच खाली स्टेडियमों में खेले जाते हैं तो वास्तविक माहौल पैदा करने के लिए दर्शकों के शोर के आडियो बजाए जाने चाहिए। कोरोना वायरस महामारी के कारण विश्व भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी है। कई शीर्ष प्रतियोगिताओं को इस वजह से रद्द या स्थगित कर दिया गया है। अन्य खेलों की तरह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट भी प्रभावित हुआ है और विभिन्न देशों के राष्ट्रीय बोर्ड अब खाली स्टेडियमों में मैचों के आयोजन पर विचार कर रहे हैं। आर्चर ने बीबीसी पोडकॉस्ट ‘स्टंप्ड’ में कहा, ‘हम क्रिकेट मैचों में संगीत बजाते हैं। फिर हम दर्शकों की मौजूदगी का अहसास कराने वाले ऑडियो क्यों नहीं बजा सकते।’ उन्होंने कहा, ‘हम तालियां बजाने, ‘ऊह’ और ‘आह’ के ऑडियो बजा सकते हैं। इसे जितना संभव हो उतना वास्तविक बनाने की कोशिश करें।’ इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पूरी तरह से सुरक्षित मैच स्थलों की संभावना पर विचार कर रहा है जहां खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में ही रहने की व्यवस्था होगी और उनका लगातार परीक्षण किया जाएगा। पिछले सप्ताह तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी इन गर्मियों में क्रिकेट खेलने के लिए इस तरह से अलग थलग रहने के लिए तैयार हैं। इस सुझाव के बारे में जब आर्चर से पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘वह करो जिससे क्रिकेट को मदद मिल सकती है लेकिन साथ ही जितना संभव हो सके हमें सुरक्षित रखे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3btlvCc

No comments:

Post a Comment