Saturday, May 2, 2020

जनवरी में श्रीलंका दौरे पर आएगी इंग्लैंड: श्रीलंका क्रिकेट

कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा ने दावा किया कि इंग्लैंड टीम का श्रीलंकाई दौरा अब अगले साल जनवरी में कराया जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड की टीम को मार्च में श्रीलंका आई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यह दौरा पूरा नहीं हो सका। इंग्लैंड ने करीब 10 दिन श्रीलंका में बिताए थे, जिसमें उसने एक अभ्यास मैच खेला था, लेकिन इसके बाद दौरे को कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज थी। डि सिल्वा ने 'डेली न्यूज' से कहा, 'हम उस दौरे के कार्यक्रम को फिर से बनाने की प्रक्रिया में हैं, जो स्थगित हो गया था। इंग्लैंड ने अगले साल जनवरी में इसे कराने का फैसला किया है लेकिन अभी तारीख तय नहीं हो पाई है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aV2rMW

No comments:

Post a Comment