नई दिल्ली विकेटकीपर ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम के लिए फौरी राहत की तरह हैं। पार्थिव ने एक डिजिटल प्रोग्राम में वनडे और टी20 में भारतीय टीम के विकेटकीपर को लेकर चर्चा की। पार्थिव ने कहा, ‘इस समय राहुल काम कर रहे हैं, मुझे लगता है कि अगर आप वर्ल्ड कप के बारे में सोच रहे हैं तो राहुल आपके लिए फौरी राहत की तरह हैं। वर्ल्ड कप तक वो अच्छा काम करेंगे इसमें कोई शक नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘ में निश्चित तौर पर प्रतिभा है इसमें कोई शक नहीं। अगर मैं उनकी जगह अपने आप को रखूं तो जब मैं 17-18 साल का था मेरी सीरीज अच्छी नहीं रही थी। मैं घरेलू क्रिकेट में वापस गया और कुछ साल वहां खेला जिससे मुझे मदद मिली। मैं जब भी पंत से मिलता हूं तो यही कहता हूं कि लोग आपके बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आपमें प्रतिभा है। अगर आपमें प्रतिभा नहीं होती तो लोग आपके बारे में बात नहीं कर रहे होते, इसलिए इस बात को ध्यान में रखें। कई बार आपको घरेलू क्रिकेट में वापसी कर फॉर्म दोबारा हासिल करनी होती है।’ महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आखिरी बार मैदान पर कदम रखा था लेकिन तब से वे आराम के नाम पर टीम से बाहर हैं। ऐसे में धोनी के विकल्प माने जा रहे पंत को सीमित ओवरों में मौका दिया गया लेकिन यह युवा बल्लेबाज विकेट के पीछे और आगे दोनों जगह नाकाम रहा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WNgMHm
No comments:
Post a Comment