Sunday, May 10, 2020

जब होटल रूम में साथी खिलाड़ियों के साथ गांजा फूंक रहे थे हर्शल गिब्स

नई दिल्ली हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज थे। अपनी बैटिंग से उन्होंने साउथ अफ्रीका को कई मैच जिताए। आक्रामक बल्लेबाजी उनके खेल का अंदाज था। लेकिन गिब्स अपने खेल के अलावा कई अन्य चीजों को लेकर भी विवाद में रहे। और आज यानी 11 मई का दिन भी उनसे जुड़े एक विवाद का दिन है। आज ही के दिन साल 2001 में गिब्स और टीम के चार साथी खिलाड़ियों को गांजा फूंकने के आरोप में दंडित किया गया था। उनके साथ टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्रेग स्मिथ भी थे। यह घटना वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान हुई थी। गिब्स के साथ ही पॉल एडम्स, रोजर टेलेमकहस, आंद्रे नेल और जस्टिन कैंप भी शामिल थे। टीम के खिलाड़ियों ने एंटीगा में होटल रूम में गांजा पिया था। जिसकी खबर टीम प्रबंधन को लगने के बाद उन पर दंड लगाया गया था। ये 12 महीने गिब्स के लिए काफी खराब रहे थे। उन पर मैच-फिक्सिंग स्कैंडल के लिए छह महीने का बैन लगाया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच की पूर्व संध्या पर नाइट क्लब जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SQpH8j

No comments:

Post a Comment