Sunday, May 3, 2020

ब्रेट ली के बाद इस बोलर ने उड़ाई रोहित की नींद

नई दिल्ली () की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही एक समय () की नींद उड़ जाती थी लेकिन वर्तमान गेंदबाजों में जोश हेजलवुड () वह तेज गेंदबाज हैं जिनका यह भारतीय सलामी बल्लेबाज टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता है। रोहित ने कहा कि (COVID-19) महामारी से राहत मिलने पर भारत जब इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा तो उन्हें हेजलवुड का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा। ब्रेट ली ने उड़ा दी थी नींद रोहित से पूछा गया कि उन्हें अब तक किस तेज गेंदबाज का सामना करने में सबसे मुश्किल आई, उन्होंने कहा, ‘वह गेंदबाज ब्रेट ली हैं क्योंकि 2007 में ऑस्ट्रेलिया के मेरे पहले दौरे में उसके कारण मैं सो नहीं पाया था क्योंकि मैं सोच रहा था कि 150 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज का कैसे सामना करूं।’ उन्होंने एक चैट में कहा, ‘ब्रेट ली 2007 में अपने चरम पर था। मैं उस पर करीबी नजर रखता था और मैंने पाया कि वह लगातार 150-155 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है। इस तरह की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही मुझ जैसे युवा खिलाड़ी की नींद उड़ गई।’ इसलिए नहीं करना चाहते हेजलवुड का सामना रोहित ने 2007 में पदार्पण किया और इसके बाद कई यादगार पारियां खेली। सीमित ओवरों की क्रिकेट में तो उन्होंने अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्होंने अब तक वनडे में 29 और टेस्ट मैचों में छह शतक लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम पर तीन शतक दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान समय में जिस गेंदबाज का मैं टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता हूं वह जोश हेजलवुड हैं, क्योंकि वह बेहद अनुशासित गेंदबाज है और अपनी लेंथ से टस से मस नहीं होते। वह आपको ढीली गेंद नहीं देते हैं।’ डेल स्टेन भी खतरनाकरोहित ने इसके साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी उनको काफी परेशान किया क्योंकि वह अच्छी गति से गेंद को स्विंग कराने में माहिर थे। उन्होंने कहा, ‘संन्यास ले चुके गेंदबाजों में मेरे दो पसंदीदा गेंदबाज हैं। एक तो ब्रेट ली है और दूसरा डेल स्टेन है। मैं कभी स्टेन का सामना नहीं करना चाहते थे, क्योंकि एक साथ तेज और स्विंग लेती गेंद का सामना करना दुस्वप्न जैसा था।’ रोहित ने कहा कि वर्तमान समय के तेज गेंदबाजों में हेजलवुड सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उसे समझने के लिए उसकी गेंदबाजी को काफी देखा है। मैं जानता हूं कि अगर मैं इस साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने के लिए जाता हूं तो मुझे जोश का सामना करते हुए अनुशासित बने रहने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YsAYzr

No comments:

Post a Comment