Tuesday, May 5, 2020

लार को नो- खिलाड़ियों को नए नियमों में ढलना होगा: लाबुशेन

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन () ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बाद मैदान पर लौटने पर गेंद को चमकाने के लिए वह लार का इस्तेमाल छोड़ने को तैयार हैं। क्योंकि खिलाड़ियों को नए नियमों को अपनाने के लिए तैयार रहना होगा। कोरोना महामारी से उबरने के बाद खेल की बहाली होने पर संक्रमण से बचने के लिए गेंद पर लार का इस्तेमाल रोकने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लाबुशेन ने 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' से कहा, 'हमारा लक्ष्य मैदान पर लौटना है और इसके लिए जो भी बदलाव करने पड़े, करने चाहिए। हम खिलाड़ियों को नए नियमों के अनुरूप खुद को ढालना होगा।' इस बल्लेबाज हरफनमौला ने हालांकि स्वीकार किया कि यह अटपटा लगेगा क्योंकि मैदान पर गेंद पर लार लगाना आदत में शुमार हो गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SBgcKk

No comments:

Post a Comment