Monday, May 4, 2020

कोविड से भी घातक यह वायरस इससे बचें: विराट कोहली

नई दिल्ली के कप्तान () (Anti Social content on Social Media) के खिलाफ शुरू हुई मुहिम से जुड़ गए हैं। विराट ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे फॉरवर्ड न करें, जो समाज और देश के हित में न हों। ऐसे झूठे और भ्रामक प्रचार किसी वायरस से कम नहीं हैं। कैप्टन कोहली ने कहा कि एक फेक और वाहियाद वीडियो पूरे देश में नफरत फैला सकता है ऐसे में सभी को जागरूक होने की जरूरत है। 31 वर्षीय विराट कोहली ने आज अपने टि्वटर हैंडल से डेढ़ मिनट का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में विराट के अलावा बॉलिवुड की तीन अन्य हस्तियां भी हैं, जो लोगों से ऐसे भ्रामक और वाहियाद कॉन्टेंट को देशहित को रोकने की अपील कर रहे हैं। बॉलिवुड की इन तीन हस्तियों में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और सारा अली खान शामिल हैं। विराट ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब हम देश के लिए खेलते हैं, तब आप पूरे उत्साह के साथ हमें सपॉर्ट करते हैं। लेकिन अब देश को आपकी जरूरत है, मुझे और हम सभी को देश के लिए यह रोल अदा करना है। क्या आप अपने हिस्से का करेंगे?' इसके साथ विराट ने मतकर फॉरवर्ड हैशटैग का प्रयोग किया है। ऐंटी सोशल कॉन्टेंट के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाली यह मुहिम सोशल मीडिया पर वीडियो प्रमोटिंग साइट टिकटॉक ने शुरू की है। जनहित की इस मुहिम से विराट कोहली और अन्य हस्तियां भी जुड़ी हैं। इस वीडियो में विराट, आयुष्मान, कृति सेनन और सारा अली खान बताते हैं कि किसी कॉन्टेंट को बिना जांचे परखे या बिना सच्चाई जाने अगर गलती से आगे बढ़ा दिया जाए तो उसके कितने गंभीर परिणाम हो सकते है। इन हस्तियों ने लोगों से ऐसा करने से बचने की सलाह दी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KY7XE0

No comments:

Post a Comment