नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज (AB Devilliers) का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) की नैसर्गिक प्रतिभा उन्हें क्रिकेट का रोजर फेडरर (Roger Federer) बनाती है जबकि स्टीव स्मिथ की मानसिक मजबूती राफेल नडाल (Rafael Nadal) से मेल खाती है। जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पोमी मबांग्वा के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान डि विलियर्स ने इन दो बल्लेबाजों को लेकर बात की जो अभी क्रिकेट में सबसे अधिक दर्शकों को स्टेडियम तक खींचने की क्षमता रखते हैं। डि विलियर्स ने ‘स्पोर्ट्स हरिकेन’ पर बातचीत के दौरान कहा, ‘यह मुश्किल है लेकिन विराट निश्चित तौर पर अधिक नैसर्गिक खिलाड़ी हैं। इसमें कोई संदेह नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘टेनिस के संदर्भ में कहूं तो वह (रोजर) फेडरर की तरह है जबकि स्मिथ (राफेल) नडाल की तरह है। स्मिथ मानसिक तौर पर बेहद मजबूत हैं और वह रन बनाने के तरीके पता करते हैं। वह नैसर्गिक खिलाड़ी नहीं लगते लेकिन वह क्रीज पर नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।’ डि विलियर्स ने कहा, ‘मैंने जितने भी खिलाड़ियों को देखा है उनमें से मेरा मानना है कि स्मिथ मानसिक रूप से सबसे मजबूत हैं। विराट ने भी दुनिया भर के मैदानों पर रन बनाए हैं और दबाव में मैच जीते हैं।’ डि विलियर्स का इसके साथ ही मानना है कि कोहली लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सचिन तेंडुलकर से थोड़ा बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘सचिन हम दोनों (डि विलियर्स और कोहली) के लिए आदर्श रहे हैं। अपने जमाने में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल कीं, उन्होंने वह सब कुछ किया जो हर किसी के लिए के शानदार उदाहरण हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WTh1Q6
No comments:
Post a Comment