मुंबईऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल () ने कहा है कि अगर भारतीय टीम स्टीव स्मिथ () और डेविड वॉर्नर () को जल्दी आउट नहीं करती है तो ऑस्ट्रेलिया में इस साल टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकेगी। चैपल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी () पर काबू पाने की दशा में अगर यह सीरीज होती है तो इन दोनों की मौजूदगी का ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिलेगा। उन्होंने एक शो में कहा, ‘मुझे इस सीरीज का इंतजार है। यह काफी रोचक होगी। भारत ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था तो टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत होगी।’ चैपल ने कहा, ‘इस बार भारत के लिये चुनौती कठिन होगी क्योंकि स्मिथ और वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम में होंगे। भारतीय टीम हालांकि ऑस्ट्रेलियाई हालात में अच्छा खेलने में सक्षम है।’ भारत ने की कप्तानी में 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम में वॉर्नर और स्मिथ नहीं थे क्योंकि दोनों गेंद से छेड़खानी के कारण प्रतिबंध झेल रहे थे। चैपल ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना काफी मुश्किल है। उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है। भारतीय टीम तभी जीत सकती है, जब स्मिथ और चैपल को सस्ते में आउट कर दे।’ उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि तीनों प्रारूप खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो कोहली इस समय सर्वश्रेष्ठ हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2La9EOH
No comments:
Post a Comment