नई दिल्लीटीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ने कहा है कि बांग्लादेश दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां भारतीय पक्ष को किसी भी प्रकार का समर्थन नहीं मिलता है। रोहित बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल के साथ फेसबुक पर लाइव चैट कर रहे थे। रोहित ने कहा, 'भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट को चाहने वाले लोग हैं। जब हम गलतियां करते हैं, तो दुनिया के हर कोने से हमारी आलोचना होती है। मुझे पता है कि बांग्लादेश में भी ऐसा ही है। बांग्लादेश में काफी जुनूनी प्रशंसक मिल सकते हैं।' देखें, उन्होंने आगे कहा, 'जब हम मैच खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं तो भारत को बिना दर्शकों के सपॉर्ट के खेलने की आदत भी नहीं है। बांग्लादेश एकमात्र ऐसी जगह है जहां हमें इस तरह का कोई समर्थन नहीं मिलता है।' रोहित ने तमीम से कहा, 'हम जहां भी जाते हैं, हमें सपॉर्ट मिलता है। दर्शक भी समर्थन देते हैं लेकिन बांग्लादेश में ऐसा नहीं होता। मैं जानता हूं कि बांग्लादेश के फैंस वास्तव में आपके पीछे हैं। यह अब पूरी तरह से अलग बांग्लादेश है। आपको अब उत्सुकता नजर आती है। हर कोई यही कहता है और हमने 2019 विश्व कप के दौरान आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखा है।' रोहित ने आईसीसी टूर्नमेंटों में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। इस भारतीय ओपनर ने बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2015, चैंपियंस ट्रोफी 2017, और आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में शतक जड़े। (एजेंसी से इनपुट)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bA7Id6
No comments:
Post a Comment